फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मृत नवजात को सीने से चिपकाए तीन घंटे तक भटकती रही दादी, सरकारी अस्पताल में नहीं मिला सहारा

Sun, 16 Jul 2023 08:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में दादी नवजात को सीने से चिपकाए तीन घंटे तक भटकती रही। इसके बाद भी सरकारी अस्पताल में सहारा नहीं मिला। बाद में परिजन आए तो उसे अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
UP News: मृत नवजात को सीने से चिपकाए तीन घंटे तक भटकती रही दादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में रविवार को मेडिकल कॉलेज की एमसीएच विंग में एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। जन्म लेने के बाद ही बच्ची की मौत हो गई। जबकि दूसरे बच्चे को गंभीर स्थिति में रेफर किए जाने पर उसका पिता ले गया था। करीब तीन घंटे तक दादी मृत नवजात को सीने से चिपकाए मेडिकल कॉलेज में रोती-बिलखती भटकती रही।

विज्ञापन


कासगंज जनपद के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव समोठी निवासी मुकेश की पत्नी रीता को शनिवार की रात प्रसव पीड़ा हुई। मुकेश अपनी मां के साथ पत्नी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां रविवार की सुबह महिला को सामान्य प्रसव हुआ। एक बेटी और एक बेटे को उसने जन्म दिया। जन्म लेने के कुछ समय बाद ही बेटी की मौत हो गई। जबकि बेटे की हालत गंभीर थी। 

यह भी पढ़ेंः- UP: 'हैलो! मरने जा रहा हूं...और यमुना में लगा दी छलांग' फोन कटते ही भागकर पहुंचे घरवाले; दृश्य देख निकल गई चीख
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्थिति में चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। इसे लेकर मुकेश एंबुलेंस से चला गया। इसके बाद मृत बच्ची को लिए उसकी दादी तीन घंटे तक मेडिकल कॉलेज में बिलखती रही। बताया कि साथ में कोई नहीं है। बच्ची को कहां ले जाऊं। इस दौरान उसने घर के तंग आर्थिक हालातों का भी हवाला दिया। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि बाद में महिला के अन्य परिजन आ गए थे। वह बच्ची को लेकर चले गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें