फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर में बंधक मिली महिला, लूट का लगाया आरोप, पुलिस मान रही संदिग्ध

Wed, 27 Aug 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम हजारा में बुधवार को एक घर में महिला बंधक मिली। महिला ने आरोप लगाया कि तीन बदमाश घर में घुसे। उसे बंधक बनाकर लाखों के जेवर और नगदी लूट ले गए हैं। दिनदहाड़े लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहकीकाकत की तो पता लगा कि महिला के सास-ससुर घर के बाहर ही बैठे थे। उन्होंने किसी को आते-जाते नहीं देखा। मामले को पुलिस संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन

शिवम शाक्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर दो बजे उनकी पत्नी पूनम घर पर अकेली थीं। इसी दौरान तीन अज्ञात चोर कमरे में घुस आए। उन्होंने पूनम को चाकू दिखाकर धमकाया, अलमारी की चाबी छीनी और अलमारी में रखे करीब 5 लाख के आभूषण और 58 हजार की नगदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने पूनम को उनकी चुन्नी से बांध दिया और उनके मुंह पर टेप लगाकर फरार हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। मामले पर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दोपहर दो बजे की घटना है। यह घटना इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि जिस घर में घटना होने की बात कही जा रही है, उसके आस-पास ही पूनम के सास-ससुर समेत करीब आधा दर्जन परिवार रहते हैं। सास-ससुर ने बताया है कि वह खुद कुर्सी डालकर घर के बाहर बैठे थे। उन्होंने किसी को आते-जाते नहीं देखा। इतनी बड़ी घटना होना और तीन बदमाशों को किसी के द्वारा न देखा जाना संदिग्धता पैदा कर रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें