फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फंदे पर लटकी मिली महिला, हत्या का आरोप

Tue, 17 Dec 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। भरगैन कस्बे में एक 26 वर्षीय गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर महिला की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भरगैन कस्बे के अहमद थोक मोहल्ला निवासी आसिफ की पत्नी आशिया उर्फ खुशबू (25) सोमवार को पंखे टांगने के लिए लगे हुक में फंदे से लटकी मिली। आशिया के लटके शव को देख घर में चीख-पुकार मच गई। इस दौरान उसके मायके वाले पहुंचे, इस पर आशिया के ससुरालीजन घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार मुकेश कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधे श्याम मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और मायके पक्ष के लोगों से महिला के मौत के बारे में जानकारी की।
साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां शकीला देवी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी आसिफ के साथ चार वर्ष पूर्व हुई थी। इनके दो वर्षीय बेटा मुस्तफा भी है। उनकी पुत्री इस समय तीन माह की गर्भवती थी। आसिफ दहेज को आए दिन उसके साथ मारपीट करता रहता था। आरोप लगाया कि सोमवार को भी उसके साथ मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

पटियाली थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें