फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहस को सलाम: मंगलसूत्र के लिए बदमाश से भिड़ गई महिला, शरीर पर झेलती रही चाकू के वार...नहीं हारी हिम्मत

Mon, 23 Sep 2024 08:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक बदमाश ने घर में घुसकर महिला का मंगलसूत्र लूटना चाहा, तो महिला भी उससे भिड़ गई। बदमाश ने चाकू से कई वार किए। महिला लहूलुहान हो गई, लेकिन हार नहीं मानी। महिला जमीन पर गिर गई, जिसके बाद बदमाश मौके से भाग निकला, लेकिन पुलिस ने नौ घंटे के अंदर ही उसे दबोच लिया।   

 
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा स्थित गोवर्धन धाम कालोनी में रविवार दोपहर को महिला से मंगलसूत्र लूटने को एक बदमाश दिनदहाड़े घर में घुस गया। महिला मंगलसूत्र के लिए बदमाश से भिड़ गईं। इस पर उन्हें एक के बाद एक चाकू से कई वार कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पुलिस की तीन टीम लगीं। 9 घंटे बदमाश को फैक्टरी एरिया में घेर लिया। मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वह गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

 

टीकमगढ़, मध्य प्रदेश निवासी राकेश राजमिस्त्री हैं। वह पत्नी आशा देवी के साथ गोवर्धन धाम कालोनी में किराये पर रहते हैं। रविवार को आशा घर में अकेली थीं। दोपहर में 2 बजे एक बदमाश घुसा। आशा देवी से मंगलसूत्र लूटने लगा। वह उससे उलझ गईं। मंगलसूत्र को पकड़ लिया। इसके बाद युवक के हाथ पर काट खाया। युवक ने यह देखकर उनकी गर्दन और हाथों पर चाकू से वार किए। वह लहूलुहान हो गईं। बदमाश उनसे मंगलसूत्र, 5 हजार रुपये और एक मोबाइल लूटकर ले गया। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग आए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

 
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के कैमरे देखे और लोगों से पूछताछ की। आरोपी की पहचान हो गई। रात तकरीबन 11:15 बजे फैक्टरी एरिया में उसे घेर लिया। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी आकाश दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। उससे रकम, मंगलसूत्र और मोबाइल बरामद कर लिया। वह खेरागढ़ स्थित छोटी भिलावली का रहने वाला है। महिला के घर के पास 15 दिन पहले ही रहने आया था। दहतोरा में रिश्तेदार रहते हैं। वह मजदूरी करता है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें