फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बेडरूम पर पति करता है ऐसी हरकतें...पत्नी न कर सकी बर्दाश्त, थाने में जो बताया सुन पुलिस भी रह गई सन्न

Mon, 23 Sep 2024 07:18 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

बेडरूम से निकलने के बाद पति की हरकतों को पत्नी बर्दाश्त न कर सकी। मामला थाने पहुंची। पत्नी ने जो बताया उसे सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। 
विज्ञापन
woman demo - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पति-पत्नी के झगड़े की बात सुन पुलिस भी सन्न रह गई। पत्नी ने बताया कि पति बेडरूम पर उससे मीठी-मीठी बातें करके सारी जानकारी लेता है। इसके बाद मां को जाकर सारी बातें बताता है। परेशान होकर वह एक वर्ष से मायके में रह रही है। 

विज्ञापन


मामला हरीपर्वत थाना क्षेत्र का है। रविवार को यह मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। पत्नी की शिकायत थी कि पति बेडरूम तक की सारी बाते अपनी मां को बताता है। वह क्या पहनती है, क्या करती है, क्या खाती है? यहां तक की उसके दोस्तों की बातें भी अपनी मां से कह देता है। अगले दिन उसकी मां उन बातों के लिए उसको टोकती है। 

बताया कि हमने कई बार पति से बात की, लेकिन उसकी आदत नहीं बदली। इस वजह से दोनों में झगड़ा होने लगा। इस कारण ससुराल छोड़कर पिछले एक वर्ष से मायके में रह रही है। काउंसलर डॉ. अमित गौंड ने बताया कि पति की काउंसलिंग की तो पति का कहना था कि उसका उसकी मां के साथ दोस्ती का रिश्ता है। इसलिए वह हर बात अपनी मां से कहता है। उसे अपनी मां से हर बात बताना अच्छा लगता है। 
 
विज्ञापन

कहता है कि वह अपनी मां से सारी बातें करता है, चाहे वह बात निजी जीवन की क्यों न हो। इसलिए वह किसी भी कीमत पर अपनी यह आदत नहीं छोड़ सकता। मामले को सुलझाने के लिए अगली तारीख में लड़के की मां को बुलाया गया। ताकि समझौता हो सके। रविवार को परामर्श केंद्र में 144 मामलें पहुंचे। इसमें से 14 मामलों में समझौता हुआ। दो में एफआईआर दर्ज कराई गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें