आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर बिना तलाक लिए दूसरा निकाह करने और ससुर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।
आगरा के जगदीशपुरा की एक विवाहिता ने अपने पति पर बिना तलाक लिए दूसरा निकाह करने और ससुर पर छेड़खानी करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विवाहिता ने बताया कि उसका निकाह 16 जून 2023 को दिल्ली के सैलमपुर में तैय्यब के साथ हुआ था। उसके पिता ने करीब 10 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि कुछ समय बाद ससुर मोहम्मद जावेद, सास नाजमीन, ननद नव्या और तौहीद अतिरिक्त दहेज की मांग कर मारपीट व गाली-गलौज करने लगे। बाद में उसे पता चला कि पति का पहला निकाह आयशा से हो चुका है और तलाक भी नहीं हुआ है।