फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RTE Admission 2026: तीसरे चरण की लॉटरी 27 मार्च को खुलेगी, आगरा में 3678 सीटें अभी भी खाली

Tue, 17 Mar 2026 10:18 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत आगरा में निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए तीसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया जारी है। 27 मार्च को लॉटरी के जरिए बच्चों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे, जबकि अभी भी 3,678 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
आरटीई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए तीसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अब केवल कुछ ही दिन शेष रह गए हैं, इसलिए अभिभावकों से जल्द आवेदन करने की अपील की गई है।
विज्ञापन


नगर शिक्षाधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि अभिभावक 25 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। 27 मार्च को तृतीय चरण के आवेदन की लॉटरी खोली जाएगी। इसके माध्यम से बच्चों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार शहर के निजी स्कूलों में अभी भी 3,678 सीटें खाली हैं, जिनमें सबसे अधिक सीटें कक्षा एक में हैं। विभाग ने वार्डवार उन स्कूलों की सूची भी जारी की है, जहां सीटें शेष हैं। अभिभावक आवेदन करने से पहले इस सूची को देखकर ही स्कूलों का चयन करें, ताकि बच्चों को आसानी से स्कूल आवंटित हो सके। यह सूची अशोक नगर स्थित सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में भी चस्पा की गई है और पोर्टल पर भी उपलब्ध है।

आरटीई के तहत अब तक बड़ी संख्या में अभिभावक आवेदन कर चुके हैं। पहले चरण में 13,627 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 4,989 बच्चों को स्कूल आवंटित किए गए। वहीं दूसरे चरण में 4,715 आवेदनों में से 1,771 बच्चों को स्कूल मिले। इस तरह अब तक कुल 18,342 आवेदन हो चुके हैं।
विज्ञापन


गलत स्कूल भरने पर नहीं मिलेगा दोबारा मौका
नगर शिक्षाधिकारी ने बताया कि आवेदन करते समय स्कूलों का चयन सोच-समझकर करना जरूरी है। यदि किसी बच्चे को स्कूल आवंटित हो जाता है तो फॉर्म को दोबारा भरने या रिसेट करने का विकल्प नहीं रहता। इसलिए अभिभावक खाली सीटों की सूची का अवलोकन करने के बाद ही आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें