फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न हुई तो पति ने बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध, जेठ ने किया रेप

Sun, 27 May 2018 01:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
आगरा के थाना एत्माद्दौला में एक महिला ने पति के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने अपने जेठ पर भी रेप का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


एत्माद्दौला की रहने वाली महिला की शादी 2009 में एटा के युवक से हुई थी। पति फार्मासिस्ट है। शादी में 25 लाख रुपए खर्च करने के बावजूद ससुरालीजन खुश नहीं थे। 

आरोप है कि ससुराल वाले महिला से रुपयों की मांग करते थे। पति ने दो बार उसका गर्भपात करा दिया। कुछ दिनों से पति मायके के पास ही मकान में रहने लगा। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मारपीट कर घर से निकाला

पीड़िता ने बताया कि तीन महीने पहले जेठ घर आया। उसने नशीला पदार्थ कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिला दिया, जिससे वो बेहोश हो गई। होश आया तो पता चला कि जेठ ने रेप किया। 

महिला का कहना है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स करता था। जिसका विरोध करने पर मारपीट करता था। पति ने तीन महीने पहले उसे घर से निकाल दिया।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, जेठ सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, रेप सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें