फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पार्षद के घर का खुला था दरवाजा, पड़ोस की किशोरी अंदर गई तो हुआ ये हाल

Sun, 27 May 2018 11:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पिटाई से घायल किशोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के जगदीशपुरा में एक पार्षद के घर पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्षद के पति और उनके परिजनों ने पड़ोस की किशोरी को पीटा और उसकी चोटी काट दी। 
विज्ञापन


पीड़ित किशोरी के परिजन थाने पहुंच गए। हालांकि उन्होंने तहरीर नहीं दी। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। पार्षद पति पर पहले भी एक सफाईकर्मी महिला फोटो खींचने का आरोप लगा चुकी है। 

किशोरी के परिजनों ने बताया कि बेटी शनिवार सुबह घर के बाहर बैठी हुई थी। उसने घर के सामने रहने वाली महिला पार्षद के घर का दरवाजा खुला देखा। वो उनके घर जानकारी देने पहुंच गई। 
विज्ञापन
Trending Videos

किशोरी को पीटा, चोटी काटी

आरोप है कि महिला पार्षद को गलतफहमी हो गई। उनके परिजनों ने उसे पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। पार्षद पति ने चोटी काट दी। शोरशराबा होने पर परिजन आ गए। उन्होंने बचाया। बाद में मोहल्ले के लोगों को घटना का पता चला।

पार्षद पति पर पूर्व में सफाईकर्मी महिला मोबाइल से फोटो खींचने का आरोप लगा चुकी है। इस मामले में बोदला चौकी पर तहरीर दी गई थी। मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

दोनों मामलों की जानकारी होने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। पार्षद पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित परिवार को थाने ले आई। 
विज्ञापन

आरोपी ने बताया लेन-देन का विवाद

पार्षद पति का कहना था कि मामले के पीछे लेन-देन का विवाद है। मारपीट और चोटी काटने का आरोप निराधार है। वहीं महिला के फोटो खींचने के आरोप को भी गलत बताया।  

उधर, इंस्पेक्टर थाना जगदीशपुरा के अनुसार किशोरी के मामले में परिजनों ने लिखकर दिया है कि उनका पारिवारिक विवाद है। उनका समझौता हो गया है।  

वहीं महिला सफाई कर्मी ने लिखकर दिया है कि पार्षद पक्ष उससे जातिसूचक शब्द बोलता है। सफाई कार्य करते हुए फोटो खींचता है। इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें