फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा की शिवानी से सीखें बहादुरी: बदमाशों से अकेले ही भिड़ गई, तमंचा देख भी न लगा डर; उसने नहीं मानी हार

Sat, 01 Aug 2026 02:51 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के मिरहची में तमंचा दिखाकर महिला का थैला लूटने पहुंचे दो बदमाश उसके साहस के आगे पस्त हो गए और बिना लूट किए मौके से भाग निकले। शिवानी ने थैला नहीं छोड़ा और शोर मचाकर बदमाशों का विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवती सांकेतिक - फोटो : ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के कस्बा मिरहची में बृहस्पतिवार की रात एक महिला से लूट करने आए बदमाशों से भिड़ गई। उसकी बहादुरी के चलते लूट की वारदात टल गई। तमंचे के बल पर थैला लूटने पहुंचे दो बदमाश महिला के विरोध और शोर मचाने पर घबरा गए और मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिरहची के जिन्हैरा रोड स्थित पुंढीर मार्केट के सामने रतन कुमार की डेलीनीड की दुकान है। बृहस्पतिवार को रतन कुमार किसी कार्य से बाहर गए थे। उनकी अनुपस्थिति में उनकी बहन शिवानी दुकान पर बैठ गई। रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर लौट रही थीं। जैसे ही वह स्टेट बैंक शाखा से करीब 100 मीटर दूर एक गली में पहुंचीं पहले से घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनके हाथ में मौजूद थैला छीनने का प्रयास किया। अचानक हुए हमले के बावजूद शिवानी ने साहस का परिचय देते हुए बदमाशों का डटकर सामना किया। उन्होंने थैला नहीं छोड़ा और जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया।

महिला की हिम्मत और लोगों के एकत्र होने की आहट से बदमाश घबरा गए तथा बिना कुछ लूटे मौके से भाग निकले। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाकर बदमाशों की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद कस्बे के व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। वहीं महिला शिवानी की बहादुरी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग उनके साहस की सराहना कर रहे हैं। एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि इस संबंध में तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें