फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों पर हमला: सड़क पर गिट्टी-रेत डालने का किया था विरोध, ट्रैक्टर चालक और साथियों ने किए लहूलुहान

Sat, 01 Aug 2026 02:14 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

आगरा के लोहामंडी क्षेत्र में सफाई के बाद सड़क पर गिट्टी-पत्थर और रेत डालने का विरोध करने पर नगर निगम के तीन कर्मचारियों पर ट्रैक्टर चालक और उसके साथियों ने कथित तौर पर हमला कर दिया।
 
विज्ञापन
थाने में जुटे कर्मचारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा नगर निगम के लोहामंडी जोन के कक्ष संख्या 90 में सफाई कार्य के दौरान गिट्टी, पत्थर और रेत सड़क पर डालने का विरोध करने पर बवाल हो गया। बताया गया है किसफाई कर्मचारियों पर ट्रैक्टर चालक और उसके साथियों ने हमला कर दिया। हमले में तीन कर्मचारी घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मी ललित पुत्र मुकेश, राहुल पुत्र विनोद और कर्मशाला चालक कन्हैया पुत्र लालहंस सफाई कार्य कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक और उसके साथियों ने सड़क पर गिट्टी, पत्थर और रेत डाल दी। कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि ट्रैक्टर चालक और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट कर दी, जिससे तीनों कर्मचारी लहूलुहान हो गए।

घटना से गुस्साए नगर निगम कर्मचारियों ने पहले सेक्टर-4 पुलिस चौकी और इसके बाद जगदीशपुरा थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने थाना प्रभारी प्रदीप कुमार से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी, हरीबाबू वाल्मीकि, दिनेश चौधरी, शरद थनवार, सूरज चौहान और योगेश साहू समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे। लोहामंडी जोन के जेडएसओ मनोज पाल और स्वच्छता निरीक्षक जितेंद्र सिंह गौतम भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें