मथुरा के कस्बा मांट में एचएडीएफसी बैंक के समीप आलू से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से महिला की मौत हो गई। महिला की लाश को देख लोग कांप गए, क्योंकि लाश पूरी तरह कुचल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
शुक्रवार को 55 बर्षीय वीरमती अपने पति निवासी गांव खेड़ा पारसौली थाना चंदपा जनपद हाथरस के साथ बाइक से नोयडा जा रही थीं, तभी कस्बा मांट में एचडीएफसी बैंक के सामने से अचानक से ट्रैक्टर ट्राली ने महिला को रौंद दिया। महिला ट्रॉली के नीचे आ गई और मौके पर ही महिला की मौत हो गई। महिला की लाश बुरी तरह कुचल गई थी। जिसे देखकर लोग कांप गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली व चालक को हिरासत में लिया। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।