फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: ऐसा हादसा जिसे देख कांप गए लोग, आलू से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आई महिला; लाश बुरी तरह कुचल गई

Fri, 08 Mar 2024 04:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से महिला की मौत हो गई। वो अपने पति के साथ जा रही थी। रास्ते में ये दर्दनाक हादसा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। 
 
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कस्बा मांट में एचएडीएफसी बैंक के समीप आलू से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से महिला की मौत हो गई। महिला की लाश को देख लोग कांप गए, क्योंकि लाश पूरी तरह कुचल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को 55 बर्षीय वीरमती अपने पति निवासी गांव खेड़ा पारसौली थाना चंदपा जनपद हाथरस के साथ बाइक से नोयडा जा रही थीं, तभी कस्बा मांट में एचडीएफसी बैंक के सामने से अचानक से ट्रैक्टर ट्राली ने महिला को रौंद दिया। महिला ट्रॉली के नीचे आ गई और मौके पर ही महिला की मौत हो गई। महिला की लाश बुरी तरह कुचल गई थी। जिसे देखकर लोग कांप गए। 


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली व चालक को हिरासत में लिया। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें