फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान पर खेली महिला: प्लेटफार्म पर दो बार गिरी, फिर बमुश्किल ट्रेन में चढ़ी; रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

Mon, 02 Mar 2026 10:55 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यूपी के आगरा जिले में एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक महिला चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करती है। इस दाैरान वह दो बार गिरती है। तीसरी बार में बुश्किल ट्रेन में चढ़ पाती है।
विज्ञापन
ट्रेन से गिरी महिला यात्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते हुए दो बार प्लेटफार्म पर गिरती नजर आ रही है और तीसरे प्रयास में बमुश्किल ट्रेन में सवार हो पाती है। वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि प्लेटफार्म पर मौजूद लोग उसे रोकने या मदद करने का प्रयास नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन


 

महिला प्लेटफार्म पर पानी की बोतल लेने गई थी और ट्रेन चलने लगी। डर के मारे महिला दौड़ते हुए कोच के दरवाजे का हैंडल पकड़ती है, लेकिन गिर जाती है। तीसरे प्रयास में वह बमुश्किल कोच में चढ़ पाई।

 
विज्ञापन

रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि यह घटना शनिवार को गाड़ी संख्या 14314 बरेली–इंदौर एक्सप्रेस के प्लेटफार्म नंबर दो पर शाम 7:10 बजे हुई। उसी दाैरान महिला का गाड़ी के स्लीपर कोच में चढ़ते हुए का वीडियो वायरल हुआ है। महिला को ज्यादा चोट नहीं लगी है। हालांकि आरपीएफ माैके पर पहुंच गई थी। गाड़ी के गार्ड ने वैक्यूम लगाकर गाड़ी को रोक लिया था। 



http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें