फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: फेसबुक पर विज्ञापन देख किया निवेश, महिला से 5.95 करोड़ की ठगी, साइबर सेल में प्राथमिकी दर्ज

Thu, 11 Dec 2025 11:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

पीड़िता पूनम तिवारी ने पुलिस को बताया कि सितंबर माह में उन्हें फेसबुक पर एक लिंक दिखा। उसमें निवेश कर कई गुना लाभ कमाने की बातें लिखी थीं। लिंक पर क्लिक किया तो दूसरी ओर से वॉट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। गुमराह करके उससे रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा के मेघ विहार कॉलोनी की महिला ने फेसबुक पर शेयर बाजार में निवेश कर मुनाफा कमाने का विज्ञापन देखा। लिंक पर क्लिक करते ही उसे वॉट्सएप ग्रुप पर जोड़ लिया गया। विशेषज्ञ बनकर सलाह देने के बहाने दो एप डाउनलोड कराए गए। दो माह में लालच देकर 5.95 करोड़ से अधिक रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवाए। रकम निकालने का प्रयास करने पर मैनेजमेंट फीस मांगी गई। फीस जमा करने पर भी रकम नहीं निकली तो पीड़िता ने साइबर सेल में शिकायत की। साइबर थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर ठगों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

पीड़िता पूनम तिवारी ने पुलिस को बताया कि सितंबर माह में उन्हें फेसबुक पर एक लिंक दिखा। उसमें निवेश कर कई गुना लाभ कमाने की बातें लिखी थीं। लिंक पर क्लिक किया तो दूसरी ओर से वॉट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। ग्रुप में कुछ लोग निवेश के लिए सलाह दे रहे थे। उन्होंने एसबीआई सिक्योरिटीज और एसडीएएमसी एप ऑफ स्टैंडर्ड चार्टेड इंडिया लिमिटेड नाम के एप लिंक देकर डाउनलोड कराए। उनको बाजार विशेषज्ञ समझ कर वह 24 सितंबर से निवेश करने लगी। पहले छोटे निवेश में लाभ हुआ और फिर उन्हें नए नए टास्क देकर रकम विभिन्न खातों में स्थानांतरित कराई जाती रही।
विज्ञापन

27 नवंबर तक उनसे 5,95,27,500 रुपये जमा करवा लिए गए। उन्होंने रकम निकालना चाहा तो आरोपी हर बात बहाना बना और रुपये जमा करवा लेते थे। अंत में रकम वापसी के लिए मैनेजमेंट फीस मांगी गई। जमा करने भी एप पर दिख रही रकम नहीं निकली तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की। एडीसीपी आदित्य कुमार ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। खातों की जानकारी कर रकम होल्ड कराई गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें