फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कुत्ते से क्रूरता का विरोध करने पर महिला को बाल पकड़ कर घसीटा

Sun, 30 Nov 2025 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र की फेज वन सोसाइटी के सामने एक युवक को कुत्ते के साथ क्रूरता करने से मना करना महिला को भारी पड़ गया। युवक ने महिला की पिटाई कर दी। बाद में युवक की मां ने भी महिला से अभद्रता की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सिकंदरा के रामरघु आनंदा फेज-2 की शिवानी यादव ने पुलिस को बताया कि वह एक अस्पताल में नौकरी करती हैं। 27 नवंबर को रात करीब 8:30 बजे अस्पताल से घर लौट रही थीं। उन्होंने फेज वन सोसाइटी के सामने मीत शर्मा को एक कुत्ते को घसीटते देखा। वह क्रूरता कर रहे थे। उन्होंने ऐसा करने से मना किया। इस पर आरोपी ने उनकी पिटाई कर दी। उन्हें बाल पकड़कर कई मीटर तक घसीटा।
शोर सुनकर गार्ड और कुछ लोग आ गए। उन्होंने बचाया। इसके बाद आरोपी मीत की मां आ भी आ गईं। उन्होंने भी अभद्रता की। एसीपी हरीपर्वत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें