फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर लूटी अस्मत, फिर दरिंदा करने लगा ऐसी मांग; सच्चाई जान पति के छूटे पसीने

Mon, 05 Feb 2024 05:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

महिला को भरोसे में लेकर एक युवक ने उसके जिस्म ही नहीं भरोसे को भी नोंचा। पीड़िता संग दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। इसे पति के पास भेजने की धमकी देकर महिला को धमकाने लगा। ये सब बात चुपके से पति ने सुन ली, जिसके  बाद  पीड़िता ने खुद व खुद पूरी सच्चाई पति को बता दी। 
विज्ञापन
woman crime, woman, love, love bird - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए यौन शोषण करता आ रहा है। सोमवार को पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने बताया कि वो कुल्लड़ बनाने का काम करती है। नगला रते का रहने वाला आरोपी उसके यहां कुल्लड़ लेने के लिए आता था। 25 जुलाई 2023 को वह कोल्ड ड्रिंक लेकर आया और उसे पिला दी। वह बेहोश हो गई, इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में उसके साथ अश्लील वीडियो बना लिया। अगले दिन आरोपी फिर से आया और अश्लील वीडियो दिखाते हुए कहने लगा कि यह वीडियो वह उसके पति को डाल देगा। उसे हर जगह बदनाम कर देगा।

 ब्लैकमेल कर आरोपी उसका यौन शोषण करता आ रहा है। 20 जनवरी को आरोपी ने फोन कर धमकाया कि तेरा पति आ गया है। इसलिए अब मिलने में परेशानी हो रही है। यह बातें पति ने सुन ली तो उसने पति को सारी घटना की जानकारी दी। पति ने जब आरोपी के पास जाकर विरोध किया तो उसने हाथापाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से वह काफी भयभीत है। पीड़िता ने एसपी से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें