फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

विज्ञापन
कासगंज के गंजडुंडवारा में मृतक विवाहिता आकांक्षा का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। मृत महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। मृत विवाहिता की शादी चार माह पूर्व हुई थी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजी थी।
विज्ञापन

मोहनपुर गांव निवासी आकांक्षा (25) पुत्री आदर्श कुमार गुप्ता की शादी गंजडुंडवारा के घासी मोहल्ला निवासी अमन से 4 जुलाई 2022 को हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही महिला अपने मायके चली गई थी। एक माह पूर्व वह विदा होकर ससुराल आई। बताया जाता है पांच दिन पहले उसका पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ, इस बात की जानकारी होने पर कन्या पक्ष के लोग उसकी ससुराल पहुंचे। इस दौरान आपसी बातचीत के बाद मामला शांत करा दिया। इसबीच रविवार को आकांक्षा ने फांसी लगा लिया। फंदे से लटकी विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोग नीचे उतार कर उपचार के लिए डाक्टर के पास ले गए। परीक्षण के बाद विवाहिता की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। ससुराल पक्ष के लोग उसे उपचार के लिए बरेली ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। देर शाम उसका शव ससुराल पहुंचा। इसबीच घटना की सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर सीओ पटियाली आरके तिवारी मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे। सीओ का कहना है कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस विवाहिता के शव को कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें