सहावर। बुधवार की सुबह क्षेत्र के ग्राम करनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। पिता द्वारा महिला को जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत सीमा (40) पत्नी राम खिलाड़ी निवासी करनपुर सहावर हुई। उसकी मौत की जानकारी उसके मायके नगला सहजन दी गई। उसकी मौत की जानकारी होने पर पिता राधेश्याम एवं अन्य लोग करनपुर पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पिता राधेश्याम ने बताया गया कि सीमा का पति किसी काम से घर के बाहर गया हुआ था। तभी परिवार में कुछ कहासुनी हो गई। उनका आरोप है कि उसकी जेठानी मंजू एवं देवर शंकर ने जहर देकर उसकी हत्या कर दी गई है। अभी मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर उसकी मौत कैसे हुई इसकी जानकारी हो सकेगी। अभी तहरीर नहीं मिली हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।