फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगला नैनसुख में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Wed, 28 Aug 2024 06:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगला नैनसुख में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन

- दवा खाने के बाद बिगड़ी थी हालत, कराया गया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला नैनसुख निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला निसंतान थी। एक रिश्तेदार ने कोई दवा दिलाई थी। जिसे खाने के बाद हालत बिगड़ी थी। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला नैनसुख निवासी प्रियंका (28) की शादी को कई वर्ष हो चुके थे। लेकिन अभी तक कोई बच्चा नहीं था। कई चिकित्सकों को दिखाया वहीं वैद्य आदि से भी दवा ली लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मंगलवार की देर शाम बुखार आने के कुछ देर बाद ही प्रियंका ने दम तोड़ दिया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के जेठ ने आरोप लगाया कि एक रिश्तेदार ने प्रियंका को कोई दवा दिलाई थी। दवा खाने के बाद उसे बुखार आया और मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें