फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत...सिर पर थे खून के निशान, ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप

Wed, 03 Dec 2025 11:18 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

महिला की शव घर में फंदे पर लटका मिला। पड़ोसियों की सूचना पर मायके वाले माैके पर पहुंच गए। ससुराजीजनों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र के कुतुलूपुर मोहल्ले में मंगलवार को एक महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। पड़ोसियों ने मायके वालों को सूचना दी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


फतेहाबाद के निबोहरा गांव निवासी प्रीतम ने बताया कि उनकी बहन पूजा की शादी दो साल पहले कुतुलूपुर निवासी लखन के साथ हुई थी। प्रीतम का आरोप है कि बहन को शादी के बाद से ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। मारपीट करते थे। मां ने बहन को दिलासा दिया था कि आगे सब ठीक हो जाएगा। मगर, कुछ ठीक नहीं हुआ।

मंगलवार को दोपहर में बहन की सुसराल के पड़ोसियों का फोन आया। उन्होंने बताया कि बहन ने फंदा लगाकर जान दे दी है। जल्दी आओ नहीं तो ससुराल वाले दाह संस्कार कर देंगे। वह मां के साथ बहन की ससुराल पहुंचे। बहन के सिर पर खून के निशान थे। गले में रस्सी के निशान बने थे। ससुराल के लोग दाह संस्कार के लिए जा रहे थे। उन्हें रोका तो ससुरालियों ने मारपीट की। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें