फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: गीजर के सिलिंडर से गैस रिसाव, बाथरूम में दम घुटने से कारोबारी की पत्नी की मौत

Sat, 18 Dec 2021 01:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज के कस्बा गंजडुंडवारा में गैस गीजर के रिसाव होने से एक महिला की मौत हो गई। महिला अचेत अवस्था में बाथरूम में मिली थी। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपने बाथरूम में गैस गीजर लगा रखा है तो सावधान हो जाएं। जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा कस्बा में ऐसी ही घटना घटित हुई है। यहां गीजर के सिलिंडर से गैस रिसाव के कारण दम घुटने से कारोबारी की पत्नी की मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


कस्बा के सुदामापुरी निवासी विवेक गुप्ता का पंचायती बाग के निकट प्रेम गोविंद के नाम से प्रतिष्ठान है। दुकान के ऊपर ही विवेक परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार को दोपहर विवेक की पत्नी खुशबू बाथरूम में नहाने गईं थीं। बाथरूम में लगे गैस गीजर से किसी तरह गैस का रिसाव हो गया। जिससे वह बेहोश होकर बाथरूम में ही गिर पड़ी। 

घटना के वक्त घर पर नहीं था कोई 
जिस समय यह घटना हुई घर पर कोई नहीं था। स्कूल से जब बच्चे घर लौटकर आए तो मां को कमरे में न पाकर आवाज लगाई। जब कोई आवाज नहीं आई तो उनकी तलाश करने लगे। जब बच्चों ने बाथरूम में मां को अचेत अवस्था में देखा तो चीख पुकार मचा दी। दुकान से अपने पिता को बुलाया। 
विज्ञापन


परिजन आनन-फानन में उसे चिकित्सीय उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उनको बाहर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उनको बरेली ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के तीन छोटे छोटे मासूम बच्चे हैं। जिसमें एक आठ माह का पुत्र व तीन व चार साल की पुत्रियां है। मां की मौत से बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें