फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद। मृतका निशा का फाइल फोटो मैनपुरी के ध्यानार्थ... - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद (एका)। एका थाना क्षेत्र के गांव नगला धनी निवासी महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला का शव एका मुस्तफाबाद मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप कार में मिला, जिसमें महिला के चारों बच्चे भी बैठे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को जिला अस्पताल लेकर आई। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मैनपुरी के थाना करहल के गांव सरसई मासूमपुर निवासी मुनीशा उर्फ निशा का विवाह करीब 15 साल पूर्व एका थाना क्षेत्र के गांव नगला धनी निवासी वीरेश के साथ हुआ था। वीरेश सेना से वीआरएस ले चुका है। मुनीशा पति और बच्चों के साथ गांव में रहती थी। मुनीशा पर दो बेटी और दो बेटा है। मुनीशा की मौत की खबर पर शव के साथ जिला अस्पताल पहुंचे भतीजे अभिषेक ने बताया कि शुक्रवार रात करीब दस बजे मुनीशा की ननद कुसुमा ने फोन पर जानकारी दी मुनीशा की तबीयत खराब हो गई है वह उसको उपचार के लिए शिकोहाबाद लेकर जा रहे हैं। कुछ देर बाद फोन आया कि वह फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंच रहे है। इसके दस मिनट बाद फोन आया कि मुनीशा की मौत हो चुकी है। वह शव लेकर गांव जा रहे है। गांव गए तो वहां कोई नहीं मिला और न ही फोन पर संपर्क नहीं हो सका। उधर रात्रि में गश्त के दौरान एका पुलिस को कार एका मुस्तफाबाद मार्ग पर खड़ी मिली, जिसमें मुनीशा का शव पड़ा होने के साथ ही चारों बच्चें भी थे। मुनीशा के ससुरालीजन फरार हो गए। पुलिस द्वारा दी गई सूचना पर वह मौके पर पहुंचे थे। मायका पक्ष ने मुनीशा कि हत्या की आशंका जाहिर की है। थानाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि महिला का शव मिला है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें