फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पिटाई करके हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना कमलानगर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने अपने ही चाचा, ताऊ के परिवारीजनों पर पिटाई करके हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मौत का कारण बीमारी से होना आया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

बल्केश्वर स्थित जसवंत सिंह की छतरी के निकट रजवाड़े में मीना देवी अपने पति ओमप्रकाश के साथ रहती थीं। घर के एक हिस्से में रहने वाले परिवार के लोगों से उनका विवाद है। ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार रात 10 बजे काम से घर आए तो अंदर कमरे में मीना देवी का शव पड़ा था। उन्होंने परिवार के लोगों पर पिटाई का आरोप लगाया। थाने में तहरीर दी। मृतका के बेटे हरिओम का आरोप है कि रिश्तेदार से झगड़ा हुआ था। उन लोगों ने परिजनों के साथ मिलकर मारपीट की। मां का गला दबाकर हत्या कर दी।
महिला की मौत की जानकारी के बाद थाना पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना कमला नगर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत बीमारी से होना आया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें