पिनाहट। चंबल नदी के पिनाहट घाट पर बने पांटून पुल का बुधवार की दोपहर स्लीपर हट गया। इससे करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुल के दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। लोग परेशान रहे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार की दोपहर वाहनों के गुजरते समय पांटून पुल पर लगेलकड़ी के स्लीपर अचानक हट गए, जिसके पुल से आवागमन रोक दिया गया। सूचना पर लोक निर्माण विभाग की कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इन कर्मियों ने पांटून पुल के स्लीपर को ठीक कराया। इसके बाद जेसीबी से मिट्टी डाली गई। इससे करीब तीन घंटे तक पांटून पुल से आवागमन बाधित रहा। लोगों ने बताया कि पिनाहट घाट पर बना पांटून पुल मध्य प्रदेश को जोड़ता है। इससे करीब 100 से अधिक गांवों के लोगों को आना-जाना है। इससे बाद भी पुल के जर्जर स्लीपरों को बदला नहीं जा रहा है। आए दिन वाहनों के गुजरते समय स्लीपर हटते रहते हैं।