फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से कार पलटी, मां की मौत, बेटा-बेटी समेत पांच घायल

Sat, 08 Jun 2019 05:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के बलदेव क्षेत्र में शनिवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार सवार मां की मौत हो गई, जबकि बेटी-बेटे समेत पांच लोग घायल हो गए। कार सवार महिला परिवार के साथ अपनी बेटी की ननद की शादी में कन्नौज के गुरसहायगंज जा रही थीं। बलदेव पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र निवासी जेमुननिशां (46) पत्नी जहीर अहमद बेटी शहनाज की ननद की शादी के लिए परिवार के संग शनिवार की सुबह चार बजे गाजियाबाद से कार में सवार होकर कन्नौज के लिए निकली थीं। कार में जेमुननिशां की बेटी रानी (18), बेटा अरमान (20), धेवती तान्या (10), पड़ोसी युवक अमन (20) थे। 

कार को जेमुननिशां का दामाद आलम चला रहा था। जब कार बलदेव के गांव सराय सालवान (माइल स्टोन-140) के पास पहुंची तो पीछे का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जेमुननिशां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी रानी और धेवती तान्या गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अरमान, अमन और आलम चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने घायलों को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कार को एक्सप्रेसवे हटाकर साइड से कराया। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

जेमुननिशां की बेटी शहनाज की ननद की नौ जून को कन्नौज के गुरसहायगंज में शादी है। इसी शादी समारोह में भाग लेने के लिए परिवार जा रहा था। सड़क हादसे में एक की मौत और पांच घायल होने से शादी वाले परिवार में कोहराम मच गया। खबर मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए।हर किसी के आंखों में आंसू थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें