फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में दर्दनाक हादसा: मिट्टी की ढाय गिरने से युवती की मौत, दो महिलाएं घायल

Tue, 11 May 2021 12:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

मिरहची थाना क्षेत्र के गांव हिम्मत नगर बझेड़ा में कुछ महिलाएं और युवतियां पीली मिट्टी खोद रही थीं। तभी यह हादसा हो गया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जिले के गांव हिम्मत नगर बझेड़ा में मंगलवार सुबह मिट्टी की ढाय गिरने से एक युवती की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। एक को अलीगढ़ रेफर किया गया है। दूसरी महिला का स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


मिरहची थाना क्षेत्र के गांव हिम्मत नगर बझेड़ा में कुछ महिलाएं और युवतियां सुबह करीब 7 बजे नहर किनारे पीला मिट्टी खोद रही थीं। तभी मिट्टी की ढाय गिरने से महिलाएं और युवतियां दब गईं। चीख-पुकार मचने पर ग्रामीण जुट गए और पुलिस की सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मिट्टी से निकाली गई विनीता (22) पुत्री महाराज सिंह की मौत हो चुकी थी। जबकि पड़ोसी गांव गढ़िया परसादपुर निवासी सावित्री देवी पत्नी पुष्पेंद्र और कांता देवी पत्नी चरन सिंह घायल थीं। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि विनीता पूरी तरह से मिट्टी में दबी हुई थी जबकि कांतादेवी व सवित्री के हाथ-पैर दिखाई दे रहे थे। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन में दो महिलाओं को जिंदा निकाला गया। जिन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि एक युवती विनीता की मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें