फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बतपुर में सांप के काटने से एक महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शुक्रवार की रात महिला को सांप ने डस लिया। परिजन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला एक माह से मायके में रह रही थी। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुर निवासी प्रेमचंद्र ने 25 वर्षीय पुत्री प्रियंका की शादी कन्नौज के तिर्वा ठठिया निवासी कुलदीप कुमार के साथ की थी। एक माह पूर्व प्रियंका मायके मोहब्बतपुर आई थी। शुक्रवार की रात वह कमरे में सो रही थी तभी सांप ने डस लिया। चीख सुनकर परिजन जाग गए। प्रियंका को अस्पताल ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। ससुरालीजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें