फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंकी पॉक्स को लेकर जिले के अस्पतालों में किए बेड सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अलर्ट जारी किया है। सीएमओ ने सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 10-10 बेड सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। बाहर से आने वालों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों ने मंकीपॉक्स को लेकर प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए जिले में क्षेत्रीय चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सीएचसी और ब्लॉक स्तरीय पीएचसी पर 10-10 बेड सुरक्षित रखे जाएं। बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जाए। देश के बाहर से आने वालों को बिना जांच के घर न जाने दिया जाए। सीएमओ ने लोगों से कहा कि वह अफवाहों से बचें। जिले में कोई दिक्कत नहीं है शासनादेश के तहत अलर्ट जारी कर व्यवस्थाएं की गई हैं।
विशेष जांच होगी
सीएमओ ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति ऐसे स्थान से आ रहा है जहां मंकीपॉक्स का केस मिला है तो उसकी विशेष जांच के साथ ही ट्रैबल हिस्ट्री भी ली जाएगी। ऐसे लोगों को अस्पतालों में सुरक्षित बेड पर रखा जाएगा।
विज्ञापन

बंदरों से रखें दूरी
सीएमओ ने लोगों से कहा है कि जिन घरों में बंदरों का आना-जाना रहता है ऐसे लोग सतर्क रहें। बंदर जिस स्थानों या बर्तन पर बैठें उनका बिना सफाई के प्रयोग ना करें। बंदरों से दूरियां बनाकर रखें। बंदर काटता है तो एआरवी अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन

मंकीपॉक्स को लेकर जिले में अलर्ट है। सीएचसी और पीएचसी पर बेड सुरक्षित किए गए हैं। अभी जनपद में ऐसा कोई मामला नहीं है।
डॉ. पीपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें