फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत का छज्जा गिरने से महिला की मौत, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। समीपवर्ती ग्राम पवसरा में छत का छज्जा गिरने से एक महिला गंभीर घायल हो गई। परिजन महिला को इलाज के लिए अलीगढ़ ले गए। यहां महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

आशा (33) पत्नी नेमसिंह निवासी पवसरा शनिवार की देरशाम गर्मी के कारण वह अपने घर बाहर छत के छज्जे के नीचे बैठी हुई थी। अचानक छत का छज्जा गिर गया। छज्जे का मलबा गिरने से आशा गंभीर घायल हो गई। लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। महिला को मलबा हटाकर लोगों ने निकाला। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। यहां से स्थिति गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजन उसे अलीगढ़ मेडिकल कालेज ले गया। मेडिकल कालेज पहुंचते ही महिला ने दम तोड़ दिया। परिजन उसका शव लेकर अपने घर वापस आ गए। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप ने परिजनों को सांत्वना और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें