महिला की मौत के बाद लोगों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के महानगर क्षेत्र में कृषि मंडी के समीप हरिहर क्लीनिक में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। यह महिला पिछले तीन दिन से यहां उपचार के लिए भर्ती थी।
घटना के बाद झोलाछाप फरार हो गया है। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने आगरा-दिल्ली हाईवे को जाम कर दिया। अफसरों ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
गांव उस्फार की रहने वाली 42 वर्षीय गुड्डी पत्नी पप्पू को बुखार आया था। परिवार वालों ने तीन दिन पहले उसे दिल्ली-आगरा हाईवे पर स्थित हरिहर क्लीनिक पर भर्ती करा दिया था।