थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सुबह दस बजे लोगों ने राम सिंह के घर में धुआं निकलता देखा। इस पर लोग पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह कमरे का दरवाजा तोड़ा। कमरे में अंदर किरन देवी जल रही थी। लोगों ने आग बुझाई।
सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। किरन देवी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पर परिजन आ गए। बेटे राहुल ने तहरीर दी कि पिता ने मां को जला दिया है, जिससे उनकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- विद्युत विभाग की वसूली से तंग व्यापारी ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
पिता का साथ उनके भाई पप्पू, छोटू, चंचल देते थे। उन्हें अक्सर भड़काते थे। राहुल ने सभी पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। राम सिंह को हिरासत में ले लिया गया है।