फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में जिंदा जलने से पत्नी की मौत, बेटे ने दी तहरीर 'पिता ने मां को जलाया'

Fri, 08 Nov 2019 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मौके पर पुलिस व स्थानीय लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बल्केश्वर स्थित लोहिया नगर में गुरुवार सुबह दस बजे एक महिला घर में जिंदा जल गई। मामले में बेटे ने पिता पर मां की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


इरादत नगर निवासी किरन देवी की शादी 24 साल पहले लोहिया नगर, बल्केश्वर निवासी राम सिंह से हुई थी। राम सिंह राजमिस्त्री का काम करता है। उनके तीन बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ा बेटा राहुल नौकरी करता है, जबकि दूसरा बेटा देवा और बेटी वर्षा पढ़ाई।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह राम सिंह का बड़ा बेटा काम पर चला गया, जबकि छोटा बेटा और बेटी स्कूल गए थे। राम सिंह का पत्नी से विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सुबह दस बजे लोगों ने राम सिंह के घर में धुआं निकलता देखा। इस पर लोग पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह कमरे का दरवाजा तोड़ा। कमरे में अंदर किरन देवी जल रही थी। लोगों ने आग बुझाई।

सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। किरन देवी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पर परिजन आ गए। बेटे राहुल ने तहरीर दी कि पिता ने मां को जला दिया है, जिससे उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- विद्युत विभाग की वसूली से तंग व्यापारी ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

पिता का साथ उनके भाई पप्पू, छोटू, चंचल देते थे। उन्हें अक्सर भड़काते थे। राहुल ने सभी पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। राम सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें