फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: झोलाछाप ने कराया प्रसव, बेटे को जन्म देने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 17 Oct 2022 08:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

झोलाछाप के अवैध अस्पताल में प्रसव के महिला की मौत हो गई। घटना के बाद झोलाछाप स्टाफ के साथ फरार हो गई। मृतका के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन
मृतका रेनू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खेरागढ़ में झोलाछाप ने गर्भवती का प्रसव कराया, जिससे प्रसूता की जान चली गई। इसके बाद झोलाछाप अवैध अस्पताल बंद कर भाग गया। प्रसूता की मौत के बाद परिजन ने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परिजन ने थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

विज्ञापन

  
खेरागढ़ के गांव चीत निवासी रूपकिशोर ने बताया कि उनकी गर्भवती पत्नी रेनू (22) नौ महीने गर्भ से थी। प्रसव पीड़ा होने पर झोलाछाप डॉली चाहर ने कम रुपयों में प्रसव कराने की बात कहते हुए रविवार को अपने अस्पताल में भर्ती कर लिया। 

रेनू ने देर रात बेटे को दिया था जन्म 

डॉली ने देर रात सामान्य प्रसव कराया। रेनू ने बेटे को जन्म दिया। इसके कुछ देर बाद पत्नी की हालत खराब होने लगी। वह बोल भी नहीं पा रही थी। इस पर डॉली आई और बोली, इसे आगरा बड़े अस्पताल लेकर जाओ, इसकी तबियत बिगड़ रही है। 

विज्ञापन

रूपकिशोर पत्नी को लेकर शहर के अस्पताल आया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत बताया। वापस खेरागढ़ पहुंचे तो अस्पताल बंद मिला। इस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

दो गर्भवती भी आईं थीं प्रसव कराने

मृतका के जेठ सतेंद्र कुमार ने बताया कि छोटे भाई की पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे तो यहां एक गर्भवती भर्ती थी। उसके प्रसव कराने की तैयारी चल रही थी। इससे पहले एक प्रसूता भी यहां से डिस्चार्ज हुई थी। क्षेत्रीय लोगों से पता चला कि अप्रैल में भी इसके अस्पताल पर एसडीएम ने छापा मारा था। इस पर चिकित्सकीय डिग्री नहीं मिली। फिर भी अस्पताल सील नहीं किया। 

स्वास्थ्य विभाग के अभियान की खुली पोल

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि झोलाछाप को पकड़ने और उनके अस्पताल को बंद कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम का यहां अभियान चल रहा है। इसके बावजूद भी अवैध अस्पताल और झोलाछाप दुकान चलाकर प्रसव करा रहे हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि टीम भेजकर अस्पताल सील करवाते हुए झोलाछाप पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें