कासगंज। समीपवर्ती गांव सैलई में भट्टा श्रमिक की पत्नी ने गर्भपात की दवा सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। पति ने उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एटा जिले के अलीगंज क्षेत्र के गांव नकटई निवासी ओमवीर परिवार के साथ सैलई गांव में रहता है। वह गांव में वह भट्टा पर मजदूरी का कार्य करता है। उसकी पत्नी सरिता दो माह की गर्भवती थी। सरिता ने सोमवार को गर्भपात की दवा का सेवन कर लिया। दवा के सेवन से मंगलवार को सुबह लगभग 4 बजे उसकी तबियत बिगडने लगी। पति ने उसे कासगंज में भिटौना स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया । अत्याधिक रक्तस्राव होने पर उसकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे अलीगढ़ ले जा रहे थे तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत होने पर परिजन शव को लेकर फिर से भिटौना स्थित निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे। आक्रोशित चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशितों को समझाया। वहीं महिला के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।