फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत

Fri, 05 Apr 2024 06:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत
विज्ञापन


भाई ने दी तहरीर, पुलिस कर रही जांच



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना औंछा के गांव ढि़पारी की रहने वाली 40 वर्षीय पूनम की संदिग्ध परिस्थितियों में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की रात जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई। उसके तीन पुत्र और चार पुत्रियां हैं। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


ढि़पारी निवासी सतेंद्र कुमार की पत्नी पूनम को बृहस्पतिवार की दोपहर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के अनुसार उसने शरीर में दर्द होने की बात बताई थी। बृहस्पतिवार की रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गांव से मिली सूचना के बाद शुक्रवार को पूनम के भाई राजबहादुर निवासी आवास विकास कॉलोनी एटा परिजन के साथ अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सतेंद्र शराब पीता था। शराब के नशे में पूनम के साथ आए दिन मारपीट करता था। सतेंद्र ने पूनम की पीट पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है। राजबहादुर ने सतेंद्र के खिलाफ थाना औंछा में तहरीर दी है। पुलिस जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें