फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आग से चार बीघा गेहूं की फसल जली

Fri, 05 Apr 2024 06:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-22
विज्ञापन

आग से चार बीघा गेहूं की फसल जली
संवाद न्यूज एजेंसी

घिरोर। गर्मी आते ही गेहूं की फसल में आग लगने की घटनाएं होने लगी हैं। शुक्रवार को क्षेत्र के गांव गड़ारा में आग लगने से 4 बीघा फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण के बाद तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन


कोसमा हिनूद के गांव गड़ारा निवासी ज्ञान सिंह की गेहूं की फसल पककर तैयार थी। एक-दो दिन में वह कटाई का काम शुरू करने वाले थे। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे के करीब अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई। खेत से आग की लपटें उठती देखकर ग्रामीण खेत की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक चार बीघा फसल जलकर खाक हो गई थी। आग क्यों लगी इसके बारे में जानकारी नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंचे लेखपाल अनुराग यादव ने अग्निकांड की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी है। पीड़ित ने क्षतिपूर्ति के लिए मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें