कासगंज। जिले में मौसम के बदलाव ने एक बार फिर से डायरिया के मामले बढ़ा दिए है। डायरिया जानलेवा भी बनने लगा है। सहावर क्षेत्र में एक महिला की डायरिया की चपेट में आने से मौत हो गई।
सहावर के ग्राम आलमपुर निवासी महिला जोसन देवी(30) पत्नी जालिम सिंह को चार दिन पहले डायरिया की शिकायत हो गई। परिजन उसे गांव के ही चिकित्सक के पास ले गए। हालत में सुधार न होने पर निजी चिकित्सक को दिखाया, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। इसके बाद परिजन उसे शुुक्रवार की देर सांय जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौसम में इस बदलाव आ गया है। एक सप्ताह से बारिश न होने से मौसम में उमस व गर्मी काफी बढ़ गई है। जिसका असर लोगों की सेहत पर बना हुआ है। लोग लगातार डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। पिछले छह दिन में जिला अस्पताल पर 282 मरीज डायरिया से पीड़ित होकर आ चुके हैं। जबकि जिले में ऐसे मरीजों की संख्या कहीं अधिक है। निजी चिकित्सकों के यहां भी काफी संख्या में डायरिया के मरीज आ रहे हैं।
डायरिया पीड़ित महिला मृत अवस्था में जिला अस्पताल पर आई थी। इस समय मौसम में बदलाव आ रहा है। इस मौसम में खान पान, साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। डाॅ. संजीव सक्सेना,सीएमएस