फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के साथ बेवर में रह रही महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर । प्रेम विवाह कर पति के साथ बेवर क्षेत्र में रह रही एक महिला की शनिवार को मौत हो गई। 10 दिन पूर्व ही महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद से ही उसकी हालत खराब थी। शनिवार को महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव राई निवासी रीना उर्फ सीमा (19) के प्रेम संबंध अलीगंज के रहने वाले सुनील उर्फ राजा के साथ थे। करीब छह माह पूर्व दोनों घर से कहीं चले गए थे। रीना के परिजनों ने अलीगंज थाने में सुनील के खिलाफ पुत्री के ले जाने का मामला दर्ज कराया था। वहीं दोनों ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया था।
इसके बाद करीब तीन माह से दोनों बेवर क्षेत्र में रामलीला मैदान के पास रामनगर में किराए के घर में रह रहे थे। करीब 10 दिन पूर्व रीना ने एक बच्चे को जन्म दिया, तब से ही उसकी तबियत खराब थी। शनिवार को उसकी मौत हो गई। सीओ अमर बहादुर ने मौके पर जाकर जानकारी जुटाई। वहीं मौत की वजह जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ का कहना है कि अभी किसी भी तरह के आरोप नहीं लगे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें