कासगंज। सहावर के गांव गोपालपुर में संदिग्ध हालात में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
फर्रुखाबाद जनपद के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सिसइयां नगला निवासी निशा पुत्री महावीर सिंह की शादी 8 नवंबर 2019 को मोहित पुत्र सुखवीर निवासी गोपालपुर सहावर के साथ हुई थी। महिला की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी गनेश चौहान ने बताया कि महिला की मौत फांसी लगाने से हुई है। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है या फिर से किसी ने उसकी हत्या की है। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।