फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार के दौरान निजी अस्पताल में महिला की मौत

विज्ञापन
20एमएनपी-14-कचहरी रोड पर एक निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के कचहरी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रूबी (30) पत्नी उदयवीर की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

जनपद एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव हरिसिंहपुर निवासी उदयवीर सिंह की ससुराल थाना किशनी क्षेत्र के गांव ढढ़ौस में है। उदयवीर की पत्नी रूबी गर्भवती थी और अपने पिता कन्हीलाल के साथ मायके में ही रह रही थी। बुधवार की सुबह रूबी को प्रसव पीड़ा उठने पर परिजन उसे कुसमरा स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम पर ले गए। यहां रूबी ने प्रसव के दौरान एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद परिजन रूबी और बच्ची को लेकर ढढ़ौस चले गए। बुधवार की रात करीब 12 बजे बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद रूबी की हालत भी बिगड़ने लगी।
परिजन बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे रूबी को लेकर थाना कोतवाली क्षेत्र में कचहरी रोड स्थित दिव्या हॉस्पिटल पहुंचे। यहां उपचार शुरू होने के कुछ देर बाद ही रूबी की मौत हो गई। रूबी की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन और डॉक्टर से जानकारी ली। उदयवीर ने उपचार में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई थी। परिजन शव को अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन

रूबी की जांच की तो पता चला कि उसकी हालत चिंताजनक है। उन्हें हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी थी, लेकिन परिजन उसे अस्पताल के बाहर ही लिटाए रहे तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

डॉ. राजेश लोधी, संचालक दिव्या हॉस्पिटल
मामले की कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई है। यदि शिकायत प्राप्त होगी तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. पीपी सिंह सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें