फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं खून से सने स्ट्रेचर पर पड़ी हूं...प्लीज मुझे बचा लीजिए', प्रसूता के वीडियो से मचा हड़कंप

Sun, 10 May 2020 11:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • एसएन में भर्ती प्रसूता ने वीडियो जारी कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने की मांग की 
  • मामला संज्ञान में आने पर डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने अस्पताल पहुंचकर देखी व्यवस्था
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर शर्मनाक मामला सामने आया है। इमरजेंसी वार्ड में प्रसव के लिए पहुंची छीपीटोला निवासी प्रसूता (38) ने सीजेरियन प्रसव के बाद चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। शनिवार को प्रसूता का वीडियो वायरल हुआ। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


वीडियो जारी कर महिला ने कहा कि प्रसव पीड़ा के बाद शुक्रवार को वो अस्पताल में भर्ती हुई थी। छह घंटे तक कोई डॉक्टर उसके स्वास्थ्य परीक्षण के लिए नहीं पहुंचा। रात नौ बजे ऑपरेशन से उसका प्रसव कराया गया। दो घंटे तक वो खून से सने स्ट्रेचर पर पड़ी रही। रात भर दर्द से तड़पने के बावजूद उसे कोई दवा नहीं दी गई और नवजात को भी उसे नहीं दिखाया गया।


वीडियो में पीड़िता ने बताया कि वो कोरोना पॉजिटिव नहीं है लेकिन ऐसे हालात में वो कोरोना संक्रमण का शिकार हो सकती है। उसने गुहार लगाई कि प्लीज मुझे बचा लीजिए। वीडियो से मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने सीडीओ जे रीभा को जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन


इस मामले में सीडीओ ने बताया कि महिला कोविड संदिग्ध है और उसे इमरजेंसी से आइसोलेशन में शिफ्ट कर दिया गया है। चिकित्सकों को निर्देश के बाद उसे उपचार मिल गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें