फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत: इलाज के समय बिगड़ी हालत, चिकित्सक ने किया रेफर; चालक बीच रास्ते में छोड़कर भागा

Fri, 24 Mar 2023 07:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

क्लीनिक संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद कार्रवाई की गई। टीम को भेजकर क्लीनिक सील करा दिया है। क्लीनिक विभाग में पंजीकृत नहीं है।
विज्ञापन
क्लीनक सील करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जैथरा कस्बे में बुधवार की रात एक क्लीनिक पर इलाज के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई। क्लीनिक संचालक ने निजी कार से मेडिकल कॉलेज भेज दिया, लेकिन चालक रास्ते में ही छोड़कर भाग गया। परिजन एंबुलेंस से उसे लेकर एटा आए, तब तक दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया।
विज्ञापन


गांव पट्टी निवासी सवल प्रताप सिंह की पत्नी संगीता देवी (35) की मौत हुई है। पति ने बताया कि बुखार आने पर कस्बा जैथरा स्थित डॉ. सूरज के क्लीनिक पर बुधवार शाम दवा दिलाने गए थे। यहां क्लीनिक संचालक ने बिना जांच किए ही उपचार शुरू कर दिया। लापरवाही बरतते हुए गलत इंजेक्शन व दवाएं दे दीं। इसकी वजह से संगीता की तबीयत बिगड़ गई।

इस पर डॉक्टर ने अपनी निजी कार से संगीता को मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा। लेकिन चालक ने धुमरी आकर कार रोक दी और भाग गया। इसके बाद एक निजी एंबुलेंस को बुलाकर एटा स्थित प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए, यहां मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर के समय जिला मुख्यालय से स्वास्थ्य विभाग की टीम कस्बे में पहुंची। डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार ने नोटिस चस्पा कराते हुए क्लीनिक को सील करा दिया। थाना प्रभारी रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि क्लीनिक संचालक के खिलाफ तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कस्बा जैथरा में क्लीनिक संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद कार्रवाई की गई। टीम को भेजकर क्लीनिक सील करा दिया है। क्लीनिक विभाग में पंजीकृत नहीं है। नोटिस देकर जबाव भी मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें