फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नहीं करुंगा अंतिम संस्कार': यमुना किनारे मिला महिला का शव, बेटे ने पिता-सौतेली मां पर लगाया हत्या का आरोप

Sun, 31 Aug 2025 09:41 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

एत्मादपुर पुलिस आत्महत्या की बात कहकर शव का दाह संस्कार करने की बात कर रही है। फिलहाल बेटे ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया है। 
विज्ञापन
यमुना नदी किनारे मिली महिला का लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आगरा स्थित कुबेरपुर हाईवे स्थित नगला रामबक्स की रहने वाली शुर्मिला देवी उर्फ सांमरी (55) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह पति के साथ शास्त्रीपुरम आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा में रहती थीं। बेटे ने पिता और सौतेली मां पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

मृतका के पति वीरेश्वर सिंह यादव ने करीब सवा महीने पूर्व पत्नी की सहमति से ही थाना सिकंदरा के बजरंग नगर की रहने वाली नीलम देवी (26) से दूसरी शादी कर ली थी। दोनों पत्नी उनके साथ ही रहती थीं। वहीं, संपत्ति को लेकर पिता वीरेश्वर से उनके बेटे अमित यादव उर्फ शीलू का विवाद चल रहा है। मृतका के बेटे ने पिता और सौतेली मां नीलम देवी पर मां की हत्या करने का आरोप लगाया है।

उनका कहना है कि 27 अगस्त से मां घर से गायब थीं। परिवार के लोगों को कोई जानकारी नहीं दी गई। 30 अगस्त को दिन में करीब 3 बजे थाना ताजगंज क्षेत्र की तोरा चौकी इलाके में यमुना किनारे उनकी लाश मिली। पुलिस ने लावारिस लाश को मोर्चरी के लिए भेज दिया था। आरोप है कि शाम 5:05 बजे पिता ने थाना जगदीशपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इसी बात को लेकर परिवार के लोगों में शक पैदा हो गया।
विज्ञापन

वहीं, एत्मादपुर पुलिस आत्महत्या की बात कहकर शव का दाह संस्कार करने की बात कर रही है। फिलहाल बेटे ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया है। वह पिता और सौतेली मां नीलम देवी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि थाना जगदीशपुरा पुलिस मुकदमा दर्ज करने से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें