फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा

Tue, 12 Jul 2022 12:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

महिला की शादी छह साल पहले हुई थी। मायका पक्ष ने पति और उसके ससुरालवालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विमलेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र के गांव नूरपुर (भमरौला) में रविवार की रात विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला। मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीओ मांट नीलेश मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक थाना नौहझील प्रदीप कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


अलीगढ़ के थाना इगलास के गांव साथिनी निवासी चरण सिंह ने अपनी बेटी विमलेश की शादी 31 जनवरी 2016 में थाना नौहझील के गांव नूरपुर (भमरौला) निवासी महेंद्र सिंह के पुत्र से की थी। रविवार की रात विमलेश का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। सोमवार सुबह तड़के घटना की जानकारी परिजनों को हुई। पुलिस की मौजूदगी में शव को पंखे के फंदे से नीचे उतारा। 

घटना की खबर मिलते ही विमलेश के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि विवाहिता के भाई जितेंद्र कुमार ने पति महेंद्र सिंह, ससुर ब्रह्मजीत, सास सूरजमुखी, जेठ भुपेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह व सोन परी के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें