फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: चलती बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत

Sat, 13 Jun 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। करहल रोड के पास बाइक सवार होकर जा रही एक महिला अचानक गिर गई। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला आगरा की रहने वाली थी। पुत्र के साथ वापस लौट रही थी। 

विज्ञापन


आगरा की लाल मस्जिद वॉटर बक्स बल्केश्वर रोड निवासी सनी पुत्र सुरेश चंद्र शुक्रवार को 45 वर्षीय मां गुड्डी देवी के साथ थाना क्षेत्र में किसी काम से आया था। दोपहर करीब 12:30 बजे वह मां के साथ बाइक से लौट रहा था। 


बाइक जब करहल रोड के पास पहुंची, तभी अचानक पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। अनियंत्रित हुई बाइक से महिला सड़क पर गिर गई। इस बीच ट्रक उन्हें रौंदता हुआ गुजर गया। हादसे में गुड्डी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे के बाद घटनास्थल पर लोग जमा हो गए। इस बीच चालक ट्रक लेकर वहां से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, चेकिंग के दौरान टक्कर मारने वाले ट्रक को पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें