फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने घेरा डीएम आवास

Sat, 21 May 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
जल सम्‍ास्‍या - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
भीषण गर्मी में जलापूर्ति की समस्या विकराल होती जा रही है। लोग एक-एक बाल्टी पानी के लिए तल्ख धूप में भटकते रहे। गुस्साई महिलाओं ने जिलाधिकारी का आवास ही घेर लिया। पृथ्वीनाथ फाटक पर भी लोगों ने जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। सिकंदरा वाटर वर्क्स के साथ-साथ जीवनी मंडी वाटर वर्क्स से भी जलापूर्ति बाधित चल रही है।
विज्ञापन

छीपीटोला और हन्ना गली में पिछले कई दिनों से पानी की किल्लत है। क्षेत्रीय लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे क्षेत्र की तमाम महिलाएं जिलाधिकारी आवास पर पहुंच गईं। महिलाओं ने जिलाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। आक्रोश भड़कता देख सुरक्षाकर्मियों ने आवास का मुख्य गेट बंद कर दिया। साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया गया। महिलाओं ने लगभग एक घंटे तक आवास के बाहर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। मगर, महिलाएं मानने को तैयार नहीं हुए। इस पर तत्काल ही जलकल से पानी का टैंकर संबंधित क्षेत्रों में भेजे गए। तब कहीं जाकर महिलाओं का गुस्सा शांत हुई। इधर, पृथ्वीनाथ फाटक पर आजमपाड़ा और जोगीपाड़ा के लोगों ने रोड जाम कर दिया। इन क्षेत्रों में भी पिछले लंबे समय से पानी की समस्या चली आ रही है। इन क्षेत्रों में भी पानी के टैंकर भिजवाए गए।
बता दें कि सिकंदरा वाटर वर्क्स की रॉ वाटर पाइप लाइन गुरुवार को तीन जगह से लीक हो गई थी। वहीं, जीवनी मंडी वाटर वर्क्स से भी सप्लाई प्रभावित रही। इसकी वजह से शुक्रवार सुबह से ही स्थिति और विकराल हो गई।
विज्ञापन


आज भी बाधित रह सकती है जलापूर्ति
सिकंदरा वाटर वर्क्स की रॉ वाटर पाइप लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। गहरा गड्ढा खोदकर क्षतिग्रस्त पाइप बाहर निकाल लिए गए हैं। देर रात तक मरम्मत कार्य जारी रहा। विभाग का दावा है कि शुक्रवार देर रात तक पाइप लाइन दुरुस्त कर ली जाएगी। मगर, इसकी उम्मीद कम ही है। ऐसे में सिकंदरा वाटर वर्क्स से जुड़े क्षेत्रों में शनिवार को भी जलापूर्ति बाधित रह सकती है।

सबमर्सिबल पंपों पर लगा जमघट
गर्मी में पानी के लिए सबमर्सिबल पंपों पर जमघट लगा रहा। सरकारी सबमर्सिबल पंपों पर तो पानी भरने को लेकर कहासुनी तक हो गई।

यहां ज्यादा रही समस्या
लोहामंडी, गोकुलपुरा, आवास विकास, कैलाशपुरी, मारुति एस्टेट, पांडव नगर, मानस नगर, लॉयर्स कालोनी, केदार नगर, अलबतिया, विनय नगर, काला महल, दरेसी, रावतपाड़ा, जीवनी मंडी, रकाबगंज, छीपीटोला, आजमपाड़ा, जोगीपाड़ा आदि।
विज्ञापन



क्षतिग्रस्त पाइपों को बदलने का कार्य का जारी है। जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति सुचारु हो जाएगी।
- मंजू गुप्ता, महाप्रबंधक, जलकल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें