फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ढाबे पर परोसा जा रहा बासी खाना और झूठी नमकीन, इसलिए महिला परिचालक को पीटा, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 22 May 2026 08:32 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दिल्ली-बाह रूट के अनुबंधित ढाबे पर झूठी नमकीन और बासी खाने का विरोध करने पर महिला परिचालक रीता से कथित हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद चालक-परिचालकों ने एआरएम को ज्ञापन सौंपकर जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
महिला परिचालक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली और बाह के बीच चलने वाली भदावर डिपो की रोडवेज बसों के अनुबंधित ढाबों पर रुकने पर चालक परिचालक को बासी खाना दिए जाने और झूठी नमकीन दिए जाने के विरोध पर हाथापाई किए जाने का मामला सामने आया है। हाथापाई के बाद घायल हुई परिचालक रीता का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें परिचालक अपने हाथ से बहते खून को दिखा रही है। 
विज्ञापन


बस के यात्री खाने को लेकर विवाद और हाथापाई की बातें कहते हुए सुने जा रहे हैं। बाह के एआरएम को संबोधित ज्ञापन चालक परिचालकों ने वरिष्ठ लेखाप्रबंधक मोहम्मद आरिफ को सौंपते हुए बाह दिल्ली रूट पर आए दिन अनुबंधित ढाबों पर बासी खाना दिए जाने एवं झूठी नमकीन दिए जाने के विरोध पर स्टाफ द्वारा हाथापाई और मारपीट की घटनाएं की जा रही हैं। विरोध करने पर धमकी देते हैं कि जिससे शिकायत करनी है, कर लो। 

अपमानित एवं दहशत के हालात महसूस कर रहे मुकेश कुमार शर्मा, ज्ञानेन्द्र, रामनिवास, शैतान सिंह, रामगोपाल, रमाकांत त्यागी, जितेन्द्र सिंह चौहान, प्रताप सिंह, रामकुमार, मुकुल कांत, सुरेन्द्र सिंह, कांता बाबू, अनिल शर्मा, सुधीर कुमार, प्रतीक शर्मा, अनीता, अंजली, गीता देवी आदि ने जांच और कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें