फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को स्कूल बस तक छोड़ने पर हुआ पति से झगड़ा, गुस्से में पत्नी ने दी जान

Tue, 16 Oct 2018 05:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मैनपुरी में बेटी को स्कूल बस तक छोड़ने को लेकर पति से हुए झगड़े के बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष की ओर से हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया। हालांकि बाद में समझौता हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।  
विज्ञापन


थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला छेड़ी निवासी निरंजन सिंह ने 30 वर्षीय पुत्री गीता देवी की शादी थाना क्षेत्र के गांव नगला भूपाल निवासी सोनू यादव के साथ करीब सात वर्ष पूर्व की थी। दंपती के एक चार वर्षीय पुत्री कंचन और आठ माह का पुत्र गोपाल है। 

बेटी कंचन एक स्कूल में एलकेजी की छात्रा है। मंगलवार सुबह कंचन स्कूल के लिए तैयार हुई। उसे स्कूल बस तक छोड़ने को लेकर पति और पत्नी में झगड़ा हो गया। इसके बाद सोनू कंचन को बस तक छोड़ने के लिए सड़क पर आ गया। जब वो घर वापस लौटा तो पत्नी को फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले लगाया आरोप, फिर समझौता

सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग भी आ गए। उन्होंने पति व ससुरालीजनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। हालांकि दोपहर बाद दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया। 

इसके बाद मृतका के पिता ने कोई कार्रवाई न करने की बात कही। वहीं थाने में पुत्री द्वारा आत्महत्या करने की तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला आत्महत्या का है। कोई आरोप नहीं लगाया है। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें