फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फंदा लगाकर महिला ने की आत्महत्या, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

Sun, 22 Oct 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र केमौसमपुर गांव में एक महिला ने रविवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

फंदा लगाकर आत्महत्या मंजू (26) पत्नी गजेंद्र निवासी मौसमपुर ने की। उसने रविवार को कमरे में फंदा लगा लिया। मंजू की मौत की जानकारी जब उसके पति गजेंद्र व अन्य परिजन को हुई तो परेशान हो गए। महिला की मौत की सूचना उसके मायके ग्राम बढ़ेरा कोतवाली देहात एटा दी गई। सूचना पर पिता प्रेम सिंह व अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह ने बताया कि अभी मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें